भाजपा सरकार में आम जनता परेशान-अखिलेश यादव

49
भाजपा विकास और शिक्षा की विरोधी-अखिलेश यादव
भाजपा विकास और शिक्षा की विरोधी-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सभी लोग परेशान है। सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए, धोखा दिया। गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं हुआ। गन्ना किसानों का काफी बड़ा भुगतान अभी बाकी है। सरकार उद्योगपतियों से मिली है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार हटाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस सरकार में हटाने के लिए किसान हमारी मदद करें। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश का बहुत नुकसान किया, हर क्षेत्र में बर्बाद किया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही हैं। साइबर क्राइम और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। भाजपा सरकार में आम जनता परेशान-अखिलेश यादव

इधर देखा जा रहा है प्रदेश में सोने का कारोबार करने वाले और सोनार सबसे ज्यादा मारे जा रहे है। उनके साथ लूट और हत्या की घटनाएं हो रही है। पिछले कुछ दिनों में 15 सोनार लोगों की हत्याएं हो गयी है। भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। हर योजना में लूट चल रही है। सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक खनिजों की लूट चल रही है। जल जीवन मिशन तो कोई योजना ही नहीं है। यह भाजपा के लूट का मिशन थी। टंकियां गिर रही है। कहीं पानी नहीं पहुंचा। इस योजना का कोई लाभ नहीं हुआ, बहुत भारी भ्रष्टाचार हुआ। इसी तरह से सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ हैं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे सात हजार करोड से ज्यादा का बना है। लोग बता रहे हैं कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो रहे है, सड़क धंस रही हैं। दरअसल मुख्यमंत्री जी इन कामों के एक्सपर्ट नहीं है। वे जिस काम के एक्सपर्ट है उनसे वही काम कराना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरी, रोजगार के लिए काम नहीं हो रहा है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनाकर भ्रष्टाचार करके पैसे बनाने का खेल चल रहा है। भाजपा गरीबों को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है। प्राइमरी स्कूल बंद कर रही है। भाजपा चाहती है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर उससे कोई सवाल न करें। जब गरीब नहीं पढ़ेगा तो सवाल भी नहीं करेगा। स्कूल बंद हो जाएगा तो बच्चियां कैसे पढ़ने जाएंगी।

भाजपा साजिश के तहत उन्हीं स्कूलों को बंद कर रही है। जिन बूथों पर वह चुनाव हारी है। 15 अगस्त को समाजवादी पार्टी के नेता इन स्कूलों के गांव-गांव जाकर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे और गांव के लोगों को भाजपा की साजिश से सावधान करेंगे। भाषाओं को लेकर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग सभी भारतीय भाषाओं के पक्षधर है। हम चाहते हैं कि हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड, उर्दू समेत सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान हो। भाषाओं के मुद्दे को उठाकर लोग राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। किसी भी भाषा के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। सबका सम्मान होना चाहिए। हम चाहते है भाषाओं के विकास पर हजारों करोड़ का बजट आये। भाषाओं का विकास हो। भाजपा जानबूझकर राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर धांधली करती है। भाजपा हर चुनाव में बेईमानी का नया तरीका लेकर आती है। हम समाजवादियों की नजर वोटर लिस्ट पर हैं सभी नेता कार्यकर्ता वोटर लिस्ट ठीक करें। भाजपा सरकार में आम जनता परेशान-अखिलेश यादव