Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अपर्णा यादव ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत

अपर्णा यादव ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत

261
अपर्णा यादव ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत
अपर्णा यादव ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने “ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर उनका चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, अमौसी पर स्वागत किया तथा भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों द्वारा की गयी सफल कार्यवाही के लिए सेना के वीर जवानों को उनके अदम्य साहस और शौर्य और पराक्रम के लिए माननीय रक्षा मंत्री जी के माध्यम से शुभ कामनाएँ प्रेषित की और आभार व्यक्त किया।

“ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता पर अपर्णा यादव ने दी सेना को शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने “ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता के बाद लखनऊ आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, अमौसी पर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों -थल सेना, वायु सेना और नौसेना-द्वारा किए गए अद्वितीय सैन्य अभियान की सराहना की।अपर्णा यादव ने वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए रक्षा मंत्री के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की यह सफलता राष्ट्र के गौरव और सुरक्षा का प्रतीक है। अपर्णा यादव ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत