Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

272
ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
राजू यादव
राजू यादव

ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर। उद्यमिता विकास की ओर उत्तर प्रदेश” कार्यक्रम का आयोजन 6 मई को। कौशल भारत–कुशल भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में एक और कदम। डी.डी.यू.-जी.के.वाई. योजना के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 06 मई 2025 (मंगलवार) को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में “उद्यमिता विकास की ओर उत्तर प्रदेश” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार की “दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डी.डी.यू.-जी.के.वाई.)” के तहत किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य है 15 से 35 वर्ष (महिलाओं हेतु 15 से 45 वर्ष) तक के ग्रामीण निर्धन युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना।

महत्वपूर्ण पहल– राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। उन्होंने इसे ‘कौशल भारत–कुशल भारत’ और ‘रोजगारपरक उत्तर प्रदेश’ के विज़न की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

एक मंच, अनेक अवसर– मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित संस्थान तथा प्रशिक्षण साझेदार (पीआईए) एक मंच पर एकत्र होंगे, ताकि युवाओं को समसामयिक और मांग आधारित प्रशिक्षण मिल सके और वे सीधे रोजगार से जुड़ सकें। यह कार्यक्रम न केवल कौशल विकास बल्कि उद्यमिता को भी प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयासरत है। इससे उद्योगों की जरूरतों और युवाओं की क्षमताओं के बीच समन्वय स्थापित होगा, जिससे आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्रम का समय प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर