रास्ते में ठेलिया हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में मारपीट में एक की मौत

…अब्दुल जब्बार व अम्बरेश यादव
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना अंतर्गत मैरामऊ गांव में रास्ते मे खड़ी ठेलिया को हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब दस बजे मैरामऊ गांव निवासी श्रीधर रावत पुत्र राम भारत अपने घर जा रहे थे।रास्ते मे खड़ी ठेलिया हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी धीरे धीरे विवाद बढ़ गया।नौबत धक्का मुक्की तक आ गई।विपक्षी द्वारा धक्का देने पर आरसीसी रास्ते पर श्रीधर रावत सर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी मवई ले गए जंहा डॉक्टरों ने श्रीधर रावत(45)को मृत घोषित कर दिया।परिजन शव को लेकर घर चले आये।बुधवार सुबह मृतक की पुत्री सुभम ने गांव के अरविंद पुत्र पुनवासी,पंकज पुत्र पुनवासी,अरविंद की पत्नी व पुनवासी की पत्नी के विरुद्ध पटरंगा थाने में तहरीर देकर पिता को जान से मार डालने का आरोप लगाया है।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जांच की जा रही है।पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button