आशियाना कॉलोनी में 6 अक्टूबर को होगा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम। कार्यक्रम को लेकर आशियाना परिवार के पदाधिकारियों की बैठक। 6 अक्टूबर को विशाल कन्या पूजन

लखनऊ। सनातन धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन तथा पोषण हेतु किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत इस वर्ष भी नवरात्रि (महिला सम्मान) पर्व पर विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को आशियाना परिवार के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

आशियाना परिवार के पदाधिकारियों की कॉलोनी स्थित जगदंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई बैठक में 51 कन्याओं का पूजन के बाद भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन समिति ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा होगे। बैठक में मौजूद पूर्व पार्षद राजेंद्र पांडेय, अंजू रघुवंशी, किरण पांडे, नीलम सिंह, शालिनी, सीमा सिंह, दया शंकर पांडेय समेत अन्य महिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

आशियाना परिवार के संयोजक एवं अध्यक्ष आरडी द्विवेदी ने बताया कि संस्था सनातन धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। बीते दिनों परिवार के 53 सदस्यों ने बाराबंकी स्थित महादेवा मंदिर,परिजात कल्प वृक्ष और अयोध्या के भगवान राम मंदिर के दर्शन किए। इसी कड़ी 6 अक्टूबर को कन्या पूजन आयोजित किया जा रहा है। बैठक में करीब दो दर्जन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 6 अक्टूबर को विशाल कन्या पूजन