6 वर्षीय बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने फोन कर मांगी चार करोड़ की फिरौती

करनैलगंज के एक बड़े व्यापारी के 6 वर्षीय बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने फोन कर मांगी चार करोड़ की फिरौती।


गोण्डा, करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार के एक गुटका पान मसाले के बड़े विक्रेता राजेश कुमार गुप्ता के पांच वर्षीय पौत्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि एक कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क मास्क और सैनिटाइजर बेचने आए थे।
बताया जा रहा है कि जब राजेश गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो उन्होंने सेनिटाइजर देने की बात कही और 6 वर्षीय बच्चे को साथ में लेकर यह कहते हुए गए कि गाड़ी से सेनिटाइजर निकाल कर दे देते हैं। इतना कहकर बदमाश निकले और गाड़ी के पास पहुंचते ही बच्चे को लेकर फरार हो गये।अपहरण की जानकारी परिवार वालों को तब हुईं जब बच्चे के पिता हरि गुप्ता के मोबाइल पर बदमाशों ने कॉल किया। अपहरणकर्ताओं ने कहा कि 4 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर लो। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल राजनाथ सिंह और चौकी प्रभारी रणजीत यादव पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने नगर के प्रत्येक मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना दिन में करीब डेढ़ बजे की है। देर शाम तक मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि अपहृत बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button