03 शातिर तस्कर गिरफ्तार

03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार , कब्जे से 900 प्रतिबन्धित नशीली गोलिया बरामद ।

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस द्वारा 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार किये गए उनके कब्जे से 900 प्रतिबन्धित नशीली गोलिया बरामद की गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधो की रोकथाम व वाँछित/वारण्टी / मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बेहट के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय थाना बेहट के कुशल नेतृत्व मे थाना बेहट पुलिस द्वारा दिनाँक 29.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर सीएचसी नहर पुल नहर के पास से अभियुक्तगण गय्यूर पुत्र फुरकान निवासी फूल कालौनी कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर आबाद पुत्र शमशाद निवासी संसारपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर,वसीम पुत्र नसीम निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी से अभियुक्तगणो के कब्जे से प्रत्येक अभियुक्तगण के कब्जे से 300-300 नशीली गोली बरामद हुयी। बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 185/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम गय्यूर, मु0अ0सं0 186/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम आबाद , मु0अ0सं0 187/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम वसीम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। … न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button