शुभकामनाएं

  • हिमांशु दुबे

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शिक्षकों को नमन करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए शिक्षक दिवस की सभी राष्ट्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान की वृद्धि व उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही शिक्षक छात्रों को संस्कार से परिपूर्ण कर राष्ट्र निर्माण का पुनीत कार्य कर रहे है। उन्होंने समस्त शिक्षकों एवं उनके समाज व राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को नमन, वंदन करते हुए अभिनंदन किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता है। विद्यार्थियों को ज्ञान व संस्कार देकर शिक्षक राष्ट्र नव निर्माण में अपनी भूमिका का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button