राजधानी में बवाल किसान-पुलिस आमने सामने लाठीचार्ज

राजधानी में बवाल, किसान-पुलिस आमने सामने, आंसू गैस के गोले छोड़े, की लाठीचार्ज।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में ’ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इसके लिए किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं से अंदर जना शुरू कर दिया है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और दिल्ली के अंदर पहुंच गए हैं। ऐसा की कुछ नजारा गुरुग्राम के फरीदाबाद में भी दिखाई दे रहा है।

आपको बताता चले कि इससे पहले किसानों ने रैली के लिए ट्रैक्टरों को खूब साफ कर चमका कर तिरेंगे और बैनर लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनाती की गई है। तीन विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों ने कहा था कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। संघों ने दावा किया था कि उनकी ट्रैक्टर रैली में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से रवाना होगी।

इस बीच दिल्ली में दाखिल हुए किसानों और पुलिस के बीच टकराव की खबरे आ रही हैं। दिल्ली केः संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। सिंघु बॉर्डर से किसान की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। आनंद विहार में भी किसानों पर लाठीचार्ज हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button