मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव भेंट से की

 राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज मध्य प्रदेश के नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन एवं आगामी नगर निगम चुनावों के सम्बंध में चर्चा की।

    मध्य प्रदेश के नेताओं का कहना था कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के रहते कोई विकास नहीं हुआ। आदिवासी, पिछड़े हैं और दलित उपेक्षित हैं। किसानों का बुरा हाल है। रोजी रोजगार का अभाव है। ऐसे में मध्य प्रदेश के लोगों की निगाहें अखिलेश यादव पर लगी हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य हुए है उससे मध्यप्रदेशवासी प्रभावित है। जैसा विकास उत्तर प्रदेश में हुआ उससे मध्य प्रदेश कोसों दूर है।

नेताओं का कहना था कि मध्य प्रदेश के किसान नौजवान सभी अखिलेश यादव जी को याद करते हैं। वे मानते हैं कि श्री अखिलेश यादव गरीबों की आशा है। वे राजनीति का विकल्प हैं। उनकी योग्यता पर गर्व है। देश भर में अखिलेश जी से उम्मीदे हैं। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वैकल्पिक राजनीति का केन्द्र बनने की सम्भावना है। 

    अखिलेश यादव नेने कहा किसानों, नौजवानों के हित में कोई योजना दोनों सरकारों ने नहीं चलाई। भाजपा राज में व्यापम घोटाला हुआ। कांग्रेस राज में अमीरी बढ़ी। गरीब की उपेक्षा हुई। राजनीति में भाजपा- कांग्रेस की नूराकुश्ती चलती है। मध्य प्रदेश की जनता उसमें पिस रही है। समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश का पार्टी संगठन शीघ्र घोषित होगा। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

अखिलेश यादव से भेंट करने वाले मध्य प्रदेश के नेताओं में जगदीश यादव विदिशा, जयपाल सिंह यादव रूपनगर अशोकनगर, अमित यादव जंधार अशोक नगर, राहुल यादव मुंगावली अशोकनगर, आर.एस. यादव रायसेन, त्रिनेत्र शुक्ल रीवां, विश्वनाथ सिंह पटेल सिंगरौली, रामायण सिंह पटेल रीवां, इन्द्रभान सिंह यादव रीवां, धर्मेन्द्र सिंह चौहान सीधी, इन्द्रसेन यादव रीवां, प्रधान यादव शिव नारायण पन्ना, ददन सिंह यादव भोपाल, बच्छराज सिंह यादव गुना, जगराम यादव अशोकनगर, डाॅ0 राकेश खरे ग्वालियर, राजेश यादव ग्वालियर, इन्दर सिंह गुर्जर ग्वालियर तथा रणवीर सिंह यादव ग्वालियर के नाम उल्लेखनीय है।
                                                                             

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button