भाजपा ने युवाओं का भविष्य किया चौपट-अखिलेश यादव

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में हजारों जगह समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। आज के दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में, गांवों, शहरों में, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में घेरा बनाकर युवाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गई।

समाजवादी युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी युवा घेरा कार्यक्रम में सक्रियता से शरीक रहे। आज के कार्यक्रम में छात्रों-नौजवानों के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

अखिलेश यादव के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर जिला समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद लखनऊ कि चारों विधानसभाओं सरोजनी नगर, मलिहाबाद, बीकेटी एवं मोहनलालगंज में ”युवा घेरा” कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महंगी शिक्षा ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कतें छात्र संघ के चुनाव पर रोक छात्रों पर फर्जी आपराधिक मुकदमा के साथ बदहाल कानून व्यवस्था घटते रोजगार के अवसर एवं शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप जैसे मुद्दे शामिल रहे, जिसमें युवाओं छात्रों एवं पार्टी के युवा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ”युवा घेरा” कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्रों एवं पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत जिला महासचिव शब्बीरअहमद खान,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुराग यादव पूर्व जिला अध्यक्ष आशिक अली, नागेंद्र सिंह, विधायक अमरीश पुष्कर, पूर्व विधायक इंदल रावत, गोमती यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत ,के साथ जनपद के हजारों युवा कार्यकर्ता ”युवा घेरा” कार्यक्रम में शामिल रहे।

      युवा घेरा कार्यक्रम में नौजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, छात्र संघों के चुनावों पर रोक, आनलाइन शिक्षा की दिक्कतें, छात्रों पर फर्जी अपराधिक मुकदमों के साथ बदहाल कानून व्यवस्था में बहन बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म काण्ड, शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप, छात्र संघों पर रोक आदि मुद्दों पर युवा छात्र नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

      भाजपा सरकार द्वारा अमानवीय और संवेदन शून्य व्यवहार किए जाने से छात्र-छात्राओं और नौजवानों में भारी रोष है। छात्र युवा आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा सरकार लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल के साथ एनएसए जैसे गम्भीर अपराधिक केस भी लगाए जा रहे हैं। बहाने बनाकर छात्र संघों के चुनाव रोके जा रहे है। शिक्षा संस्थाओं में आरएसएस की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

      भाजपा सरकार ने युवाओं को बहकाने के लिए रोजगार के बड़े-बड़े वादे किए। रोजगार के अवसर तो सृजित नहीं हुए जो काम पर लगे थे उनकी भी छंटनी हो गई। लाकडाउन पीरियड में बड़े पैमाने पर नौकरियों में छंटनी हुई। ग्रामीण इलाकों में इससे विषम सामजिक परिस्थितियां भी बनी।

लाकडाउन अवधि में शिक्षा संस्थान बंद हो गए। आनलाइन पढ़ाई के नाम पर छात्र-छात्राओं को सिर्फ गुमराह किया गया क्योंकि गरीब बच्चों के पास स्मार्टफोन या लैपटाप नहीं है। कालेजों, विश्वविद्यालयों में फीस वसूली अभिभावकों के लिए मुसीबत से कम नहीं है।

      युवा घेरा में शामिल छात्राओं में दिन प्रतिदिन बढ़ती छेड़खानी एवं रेप की घटनाओं पर तीब्र रोष पाया गया। इनका कहना था कि समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी। भाजपा ने इन्हें बर्बाद कर दिया। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का नारा बेटी के अपमान और बेटी से दुष्कर्म में बदल गया है।

      लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन के निकट तथा न्यू कैम्पस में युवा घेरा कार्यक्रम सफलता पूर्व सम्पन्न हुआ। समाजवादी सरकार के समय युवाओं और छात्र-छात्राओं को दी गई राहतों के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया।

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शिव आदर्श कॉलेज पेंडत में युवा घेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा एवं किसान भाइयों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया।

जसराना के शिव आदर्श कालेज में आयोजित चौपाल में इंजीनियर सचिन यादव ने कहा वर्तमान सरकारों ने युवाओं के भविष्य को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। कहा नौकरी के साथ रोजगार भी छीनने का कार्य सरकार ने किया है। युवा इसका करारा जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button