भाजपा की ‘‘सेवा ही संगठन‘‘ ई-बुक वर्कशाॅप

हिमांशु दुबे

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा ही संगठन ई-बुक’ के निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री सुनील देवधर एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने डिजिटल वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों को संकलित करने के लिए आयोजित प्रदेश कार्यशाला में कानपुर क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र व ब्रज क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष, क्षेत्र संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष तथा ई-बुक संकलन के लिए प्रत्येक जिले से तीन कार्यकर्ता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुड़े।
राष्ट्रीय मंत्री तथा अभियान के उत्तर भारत प्रभारी श्री सुनील देवधर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्य एवं मानवीय अनुभवौं को संकलित व संयोजित कर स्मृतियों को संजोते हुए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा के लिए एक दस्तावेज तैयार करना चाहतें है। इसलिए आप सभी सेवा कार्यों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो, समाचार पत्रों में प्रकाशित पार्टी के सेवा कार्य तथा आम जनमानस की सेवा कार्यों से जुड़ी प्रतिक्रियाओं का संकलन करके ई-बुक तैयार करने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक परिदृश्य का अवलोकन करते हैं तो राजनैतिक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यक्रमों जैसे रैलियों, गोष्ठियों, सभाओं, जुलूस, प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों तक ही सीमित रहता है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नई इबारत लिख कर राजनीति के मायने बदल दिए। प्रदेश में भोजन पैकेट, राशन किट, सैनिटाइजर, माॅस्क जरूरतमंदो तक पहुंचाने का काम किया। प्रवासी श्रमिकों के भोजन  की चिंता के साथ उनको उनके घर तक पहंुचाने का पुनीत कार्य किया। इन सारे सेवा कार्यों का डिजिटल डाॅक्यूमेंन्टेशन ई-बुक के रूप में मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश स्तर पर संकलित कर भविष्य का दस्तावेज तैयार करना है। जो देश की भावी राजनीति की दिशा तय करेगा। जिसमें जाति, भाषा, पंथ, क्षेत्र के भेद के बिना राजनीति के केन्द्र में अंत्योदय का भाव होगा और सेवा कार्य होंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने वर्कशॉप में कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा को ही संगठन मानकर काम किया और राजनीतिक परिदृश्य बदलते हुए सेवा के माध्यम से जन-गण के मन से खुद को जोड़ा। भाजपा कार्यकर्ता का अर्थ अनुशासन, सेवा, समर्पण व राष्ट्रभक्ति है और यह भाव हमें पं दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महामनीषी से विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम सभी को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की मण्डल एवं जिलों की ई-बुक तैयार करना है। सेवा कार्यों के संकलन का यह कार्य अगस्त माह तक प्रदेश की ई-बुक तैयार करके पूर्ण होना है।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोबिन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, पंकज सिंह, अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानेन्द्र सिंह, रजनीकान्त महेश्वरी, अश्वनी त्यागी, महेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह कार्यशाला में डिजिटल माध्यम से जुडे़। कार्यशाला के संयोजक प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने संचालन किया जबकि हिमांचल प्रदेश आईटी संयोजक चेतन सिंह ने तकनीकी पक्ष साझा किया। इसके साथ ही प्रदेश आईटी टीम तथा मोर्चा सहप्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव व ब्रज बहादुर भी कार्यशाला से जुड़े।
       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button