बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के अपडेट

बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती हो रही है। रुझानों में महागठबंधन आगे है। हालांकि मुकाबला कांटे की टक्कर वाला दिखाई दे रहा है। अब तक महागठबंधन के पक्ष में 125 सीटें जाती दिख रही हैं, वहीं एनडीए के 111 सीटें मिलती दिख रही हैं। बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 सीट है। इससे पहले मतगणना शुरू होने के पहले घंटे में ही तेजस्वी ने शतक लगा लिया था। महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी बनती दिख रही है। थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच साल सेवा का मौका किसे दिया है, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या आरजेडी के तेजस्वी यादव…………

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में महागठबंधन 126 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में जहां नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं तेजस्वी के सामने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के छवि से हटकर अपना राजनीतिक करियर बनाने की चुनौती है।

महागठबंधन ………..122

आरजेडी………………88

कांग्रेस………………….21

एनडीए ………………..112

भाजपा ………………….. 55

जेडीयू ………………….50

एलजेपी …………….06

वीआईपी ………..04

हम………………03

अन्य……………02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button