बवासीर के मरीज न करें इन का सेवन

आज के समय में कई तरह की दवाइयां और सर्जरी से बवासीर का इलाज बड़े ही आसानी से किया जा सकता है। लेकिन अच्छे खान-पान से हम बवासीर के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। फास्ट फ़ूडऔर पैक्ड फ़ूड  खाने से बवासीर का खतरा अधिक रहता है। बवासीर से पीड़ित लोग अक्सर इस चिंता में रहते हैं कि उन्हें किस प्रकार का भोजन करना चाहिए। बवासीर रोग में अधिक से अधिक फाइबर खाना चाहिए। पानी भी अधिक मात्रा में पिएं। ताजी हरी सब्जियों का सेवन करें और फलों को डाइट में शामिल करें। बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मल के रास्ते के अंदर और बाहर सूजन आ जाती है, साथ ही मस्से हो जाते हैं. इस बीमारी में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है. अगर खान-पान का ध्यान न रखा जाए, तो इस वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बवासीर की बीमारी 2 तरह की होती है. आज हम इस लेख में बताएंगे कि बवासीर के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

चाय और कॅाफी

अगर आ बवासीर के मरीज हैं, तो आपको चाय और कॅाफी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इस बीमारी में चाय और  कॅाफी का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है, इसलिए डॉक्टर भी इन चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं.   

अचार

बवासीर की बीमारी में मरीजों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए. इसका सेवन आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. अचार का सेवन बवासीर की समस्या को और बढ़ सकता है, इसलिए  बवासीर के मरीजों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए.

फ्राइड फूड्स

अगर आप फ्राइड फूड्स का सेवन करते हैं, तो बवासीर की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए बवासीर के मरीजों को फ्राइड फूड्स के सेवन से परहेज करना चाहिए. इस बामरी में मरीजों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है.

तीखा और मसालेदार भोजन

बवासीर की समस्या में मरीजों को तीखा और मसालेदार खाना भी नहीं खाना चाहिए. अगर आप तीखा और मसालेदार खाने का सेवन करते हैं, तो इससे बवासीर की समस्या और अधिक बढ़ सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button