नहीं रहे अटलजी के ‘हनुमान’ जसवंत सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी लोकप्रिय जननेता थे. उनके निधन से हुई क्षति की पूर्ति हो पाना मुश्किल है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 

जसवंत सिंह उन गिने-चुने राजनेताओं में से थे जिन्हें भारत के विदेश, वित्त और रक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था.

विदेश मंत्री के रूप में उनकी सबसे बड़ी चुनौती थी, 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद दुनिया के सामने भारतीय पक्ष को रखकर उनकी ग़लतफ़हमियाँ दूर करना.

जसवंत सिंह ने इस भूमिका को ठीक तरह से निभाया. जसवंत और अमरीकी उप-विदेश मंत्री स्ट्रोब टालबॉट के बीच दो सालों के बीच सात देशों और तीन महाद्वीपों में 14 बार मुलाक़ात हुई. एक बार तो दोनों क्रिसमस की सुबह मिले ताकि उनकी बातचीत का ‘मोमेंटम’ बना रहे. बाद में टालबॉट ने अपनी किताब ‘इंगेजिंग इंडिया डिप्लॉमेसी, डेमोक्रेसी एंड द बॉम्ब’ में लिखा, “जसवंत दुनिया के उन प्रभावशाली इंसानों में से हैं जिनसे मुझे मिलने का मौक़ा मिला है. उनकी सत्यनिष्ठता चट्टान की तरह है. उन्होंने हमेशा मुझसे बहुत साफ़गोई से बात की है.”

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी और वरिष्ठ समाजवादी नेता सगीर अहमद के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। श्री जसवंत सिंह (82वर्ष) भारत सरकार में सन् 1996-2004 के मध्य रक्षा, वित्त व विदेश मंत्री रहे थे। सन् 1960 में वे सेना में रहे। सैनिक एवं राजनेता के रूप में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आज प्रातः उनका निधन हुआ। उनके निधन से देश की अपूरणीय क्षति हुई है।
     श्री सगीर अहमद पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के घनिष्ठ साथियों में थे। वे आचार्य नरेन्द्र देव जी के समाजवादी विचारों से प्रभावित थे। आज सुबह बदायूं जनपद के सहसवान में उन्होंने आखिरी सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री जसवंत सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतपूर्वक निर्वहन किया। सांसद के रूप में  उन्हांने लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री जसवंत सिंह के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री जसवंत सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button