टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन

भारत का सबसे कम स्कोर 42 का था. लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे कब स्कोर 36 रन का है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के डे नाइट टेस्ट टेस्ट में बना. खास बात ये है कि आज पहली बार भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 19 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए.टीम इंडिया  ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन किया है. इसे हमेशा भारतीय टेस्ट इतिहास में काले दिन की तरह याद किया जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट में  तीसरे दिन जब भारत 9 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करने के आए तो पहले विकेट जसप्रीत बुमराह के रुप में गिरा, बुमराह 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके पुजारा 0 पर आउट हुए. कुछ ही देर बाद मयंक अग्रवाल के रुप में टीम को एक और झटका लगा. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे अपना खाता तक नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए.

रहाणे के बाद कप्तान कोहली भी 4 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे और स्कोर 19 पर 6 विकेट हो गया था. कयास लगाया जा रहा था कि हनुमा विहारी और साहा पारी को आगे लेकर जाएंगे लेकिन कुछ गेंदों के बाद दोनों चलते बन, वहीं अश्विन और याद भी कोई कमाल नहीं कर पाए, वहीं भारत ने सिर्फ 9 विकेट गंवाए क्योंकि शमी को चोट लगी और वो रिटायर्ड हर्ट हुए. टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के नाम 26 रन का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है जो साल 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ बना था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय टीम दूसरी पारी में महज नौ विकेट खोकर 36 रन सकी. भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल हो बैठे और वो रिटायर्ड हर्ट हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button