जिलाधिकारी ने कोविड एल-1 हास्पिटल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कोविड एल.1 हास्पिटल सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का किया निरीक्षण, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सदर में अनुपस्थित 08 कार्मिकों के एक दिन के वेतन पर जिलाधिकारी ने लगायी रोक।


प्रतापगढ़, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज कोविड एल.1 हास्पिटल सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। कोविड एल.1 हास्पिटल सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से भर्ती मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली और पूछा कि अस्पताल में भोजनए दवायेंए साफ.सफाईए समय.समय पर डाक्टरों द्वारा चेकअप एवं अन्य सुविधाओं प्राप्त हो रही है कि नही तो मरीजों द्वारा बताया गया कि सभी सुविधायें समय.समय से प्राप्त हो रही है।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों के देख.रेखए खान.पानए दवा वितरण आदि के सम्बन्ध में नियमित निगरानी करते रहेए यदि मरीजों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत की जाती है तो उसका यथाशीघ्र निस्तारण किया जायेए भर्ती मरीजों की देख.रेख में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बरती जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सदर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो मौके पर कनिष्ठ लिपिक अनीता सिंहए एपीओ मनरेगा कृष्ण मिश्र तथा तकनीकी सहायकों में वृजेन्द्र प्रताप सिंहए राजकुमार निर्भयए समर बहादुर सिंहए दिनेश चन्द्र तिवारीए विष्णुशंकर पाण्डेय व विजय प्रताप सिंह अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्मिकों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आलमारियों में रखे फाइलों के रख.रखाव का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए अपर जिलाधिकारी ;वि0ध्रा0द्ध शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button