चौथी बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन

चौथी बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया – अंग्रेज सिंह,अधीक्षक

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – आज दिनांक 31/01/2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे जनपद महाराजगंज पर पुन: चोथी बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह, डॉक्टर अखिलेश पटेल, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला, लैब टेक्नीशियन गौरी शंकर त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी, डॉ विशाल चतुर्वेदी, विद्या चौहान, फार्मासिस्ट यशोदा नंदन मिश्र ,जयप्रकाश सिंह, अमित पांडे, अमित कुमार यादव, राममिलन, किरन सिंह के नेतृत्व में किया गया, स्वास्थ शिविर में समस्त मरीजों का क्षय रोग की जांच एवं निक्षय पोषण योजना के तहत क्षयरोगियों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि ₹500 प्रतिमाह के बारे में जानकारी दी गई।

कोविड-19 की जांच, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शपथ दिलाया गया, मधुमेह रोग एवं समस्त रोगों की जांच की जा रही है।गर्भावस्था, प्रसवकालीन एवं टीकाकरण से संबंधित परामर्श दी गई। बच्चों में डायरियां, न्यूमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई।उत्तर प्रदेश में हर गरीब मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने का बेहतरीन जरिया बना ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेला’ एक बार फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के चोथी बार आयोजित किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं, इलाज, गोल्डन कार्ड बांटे जाने की वजह से यह मेला काफी लोकप्रिय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button