कांग्रेस सृजन अभियान के तहत आयोजित होगी न्याय पंचायत स्तरीय बैठक

अशोक सिंह

लखनऊ – उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे न्याय पंचायत स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जनपद चन्दौली, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर एवं आजमगढ़ में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों में सम्मिलित होंगे।

अजय कुमार लल्लू दिनांक 16 जनवरी 2021 को जनपद चन्दौली पहुंच रहे हैं, जहां पूर्वान्ह ब्लाक नियमताबाद के न्याय पंचायत पचोखर में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में सम्मिलित होंगे व अपरान्ह जनपद मिर्जापुर पहुंचकर ब्लाक जमालपुर के न्याय पंचायत जमालपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके उपरान्त सायं वाराणसी पहुंचेंगे जहां सायं कुरूखेत्र कुण्ड, अस्सी में आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी के तहत अजय कुमार लल्लू दिनांक 17 जनवरी 2021 को प्रातः वाराणसी के न्याय पंचायत करौना, ब्लाक अराजीलाइन में संगठन सृजन अभियान में शामिल होंगे व अपरान्ह जयशंकर प्रसाद का बाड़ा, सराय गोवर्धन, चेतगंज में आयोजित पार्टी के सभासद स्व0 संजय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू दिनांक 18 जनवरी 2021 को संगठन सृजन अभियान के तहत प्रातः जौनपुर के ब्लाक करंजाकला के ग्रामसभा गिरधरपुर, अपरान्ह 2.00 बजे जनपद आजमगढ़ के ब्लाक मिर्जापुर के न्याय पंचायत पेडरा में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button