ऑनलाइन टैलेन्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार


लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र सात्विक श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी टैलेन्ट प्रतियोगिता ‘टैलेन्ट लिटरेयर – बैटल ऑफ एक्सप्रेशंस’ में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक-साहित्यिक संस्था ‘योग्यपीठ’ के तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित हुई, जिसमें सात्विक ने 11 से 14 वर्ष के अन्तर्गत ‘माई बिग पिक्चर’ प्रतियोगिता में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी कलात्मक प्रतिभा व रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी0एम0एस0 का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button