सांसद संजय राउत की पत्नी को ED का नोटिस

मुबई , भाजपा पर लगातार हमला करने वाले शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोटिस जारी किया है. बताया गया कि उन्हें पीएमसी बैंक घोटाला मामले में 29 दिसंबर मंगलवार को ईडी कार्यालय में तलब किया गया है. पिछले दिनों एनसीपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से को ईडी की नोटिस मिलने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था. संजय राउत की पत्नी को ईडी की नोटिस. 

साल 2019 में आरबीआई को पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला था. मुंबई: शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है. ये नोटिस पीएमसी बैंक घोटाले की जांच के मामले में भेजा गया है. वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

पीएमसी बैंक घोटाला मामले में ईडी की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ जांच शुरू है, इसी के तहत एक पुराने मामले में जांच के दौरान वर्षा राउत का नाम सामने आया है. जिसके लिए उन्हें सम्मन जारी किया गया है, इसके पहले महाविकास आघाड़ी के नेताओं को ईडी की नोटिस मिलने के बाद राउत ने भाजपा की कड़ी आलोचना की थी. अब उनकी पत्नी को नोटिस मिलने के बाद राउत किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, इस पर निगाहें लगी हुई हैं.  पत्नी को ED का नोटिस मिलने से बौखलाए संजय राउत, कहा- ‘आ देखें जरा, किसमें  कितना है दम’ .

साल 2019 में आरबीआई को पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला था.नकली बैंक खाते के जरिए 6500 करोड़ रुपये का लोन दिया जा रहा था.रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी.आरबीआई ने इसे धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दायर किया. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले और जालसाजी के एक मामले की जांच कर रही है.

संजय राउत के नजदीकी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि प्रवीण राउत के अकाउंट से कुछ ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ. अब इसी संबंध में ईडी जानकारी जुटाना चाह रही है कि इसके पीछे का कारण क्या है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय राउत ने राज्य सभा चुनाव के दौरान अपने एफिडेविट में भी इस बात का जिक्र किया है कि प्रवीण राउत के अकाउंट से वर्षा राउत के अकाउंट में कुछ पैसे लोन के लिए गए हैं. ईडी इसी लेन देने के बारे में जानना चाहती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button