Saturday, May 23, 2026
Advertisement
Home राजनीति सपा जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सपा जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

406

लखनऊ – राजधानी लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत हरदोई रोड मुजासा तिराहा पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत,वरिष्ठ नेता रामवशंकर यादव पूर्व नगर अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह द्वारा किया गया उद्धघाटन।इस मौके पर तहरी भोज का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे ।

सपा के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह पदाधिकारियों व कार्यकर्ता गांव का भ्रमण करके जमकर मेहनत करें । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सुप्रीमो ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने सपा से जुड़ने के लिए धन्यवाद ज्ञात किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत ने जहां पार्टी पदाधिकारियों में जीत का जोश भरा, वहीं आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की ओर से तय की जाने वाली नीतियों पर बात की उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पिछड़ों व दलित समुदाय के लोगों के साथ धोखा कर रही है ।

भाजपा किसानों का शोषण करने का काम कर रही है तथा कृषि बिल किसानों का दमन करने के लिए लाए गए हैं ।कार्यालय के उद्घाटन पर पूर्व मंत्री राम सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्रीय सपा कार्यालय से क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और हमारी पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरा जगदीप सिंह यादव सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अमरीश पुष्कर विधायक मोहनलाल गंज, निर्मल सिंह सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी,वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह यादव,अमरीश पुष्कर विधायक मोहनलाल गंज, गोमती यादव पूर्व विधायक बीकेटी अशोक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव,अशोक यादव पारा, एडवोकेट संतोष कुमार यादव एडवोकेट राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।