भाजपा सरकार में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है-अजय कुमार लल्लू

 संगठन सृजन अभियान के तहत आज वाराणसी में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू हुए सम्मिलित। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएसयूआई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ – उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे न्याय पंचायत स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वाराणसी में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।

  प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि अजय कुमार लल्लू जी आज प्रातः वाराणसी के न्याय पंचायत करौना, ब्लाक अराजीलाइन में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में शामिल हुए।

उन्होने बैठक में भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में संवैधानिक मूल्यों को रौंदा जा रहा है, प्रतिरोध के खिलाफ उठ रही आवाजों को पुुलिसिया ताकत से कुचला जा रहा है।

युवा अपना हक मांगे तो लाठी और जेल, किसान अपना हक मांगे तो लाठी और जेल। यह सरकार विकास की बात कह तानाशाही पर उतारू है। कांग्रेस पार्टी युवाओं और किसानों के हकों को लेकर संघर्ष कर रही है और करती रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएसयूआई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हो क्रिकेट खिलाड़ियों की हौसला आफजाई किया और बेहतरीन आयोजन के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की सराहना की। तदुपरान्त बनारस के धर्म शिक्षा मंडल दुर्गा कुंड में गौ माता को गुड़, चना आदि खिलाकर सेवा की।इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपरान्ह जयशंकर प्रसाद का बाड़ा, सराय गोवर्धन, चेतगंज में आयोजित पार्टी के सभासद स्व0 संजय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button