भाजपा के सभी 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

हिमांशु दुबे

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी 10 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने विधान परिषद सदस्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा की उपस्थिति में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व पार्टी के राज्यमुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पार्टी के सभी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं व पार्टी की पट्टिका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल तथा उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में पार्टी के सभी एमएलसी प्रत्याशी राज्यमुख्यालय से प्रातः 11 बजे भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचे।

बसपा ने दो नामांकन पत्र खरीदे हैं, लेकिन अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में अंतिम दिन बसपा या निर्दलीय के द्वारा नामांकन किया जाता है तो विधान परिषद की 12वीं सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो जाएगा और छोटे दलों और बागियों की भूमिका काफी अहम होगी।

भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ प्रातः 11ः30 बजे विधानसभा के सेन्ट्रल हाल में पहुंचकर सभी पार्टी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दााखिल किया। 


आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, श्री अरविन्द कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोबिन्द नारायण शुक्ला, श्री सलिल विश्नोई, श्री अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी ने विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 


इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, डा. महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, नंद गोपाल नंदी, दारा सिंह चैहान, राजेन्द्र सिंह मोती सिंह, सतीश द्विवदी, मनोहर लाल मन्नू कोरी, मोहसिन रजा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, दया शंकर सिंह, संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button