ब्रिटेन में फिर मचा हाहाकार पीएम ने किया लॉकडाउन का ऐलान

ब्रिटेन – प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है. उन्होने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के लगभग 56 मिलियन लोग पूर्ण लॉकडाउन में वापस लौटेंगे. यह लॉकडाउन संभवतः फरवरी के मध्य तक लागू रहेगा ताकि तेजी से फैल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन को रोका जा सके.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन बुधवार से लागू हो जाएंगे. इसके तहत बुधवार से सभी स्कूल भी बंद हो जाएंगे. उनकी तरफ से यह घोषणा स्कॉटलैंड की तरफ से हुई घोषणा के बाद सामने आया है.
ब्रिटेन में कोरोनावायरस से सबसे अधिक मृत्यु दर के कारण आबादी की तीन-चौथाई लोग अर्थात 44 मिलियन, पहले से ही कठिन प्रतिबंधों को झेल रहे हैं.
जॉनसन ने कहा कि सोमवार को कोविड से संक्रमित लगभग 27,000 लोग अस्पताल में थे जो पिछले साल अप्रैल में प्रकोप की पहली लहर के चरम से भी 40 प्रतिशत अधिक है.पिछले मंगलवार को 80,000 से अधिक लोग सिर्फ 24 घंटे में संक्रमित पाए गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button