Friday, April 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति प्रसपा के डा0 विनोद कुमार यादव कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

प्रसपा के डा0 विनोद कुमार यादव कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

409

लखनऊ, कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनोज यादव के प्रयास से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र जनपद कुशीनगर के अध्यक्ष डा0 विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में उनके तमाम साथियों ने प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष प्रतिशील समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छोड़कर डा0 विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में धर्मेन्द्र सिंह, रिन्कु सिंह, नितीश कुमार सिंह, अरूण सिंह, विनय यादव आदि तमाम लोग शामिल रहे।