प्रधानमंत्री आगमन के लाइव प्रससारण की व्यापक व्यवस्था

अयोध्या, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 05 अगस्त के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारी बैठक की गई जिसमे पुलिस महानिदेशक एसएन सांवंत, आईजी डा0 संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त नीरज शुक्ला आदि ने भाग लिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान निर्देश दिये है  जिसमें बेहतर साफ-सफाई कराया जाये और 04-05 अगस्त को जनमानस घरो में दीपोत्सव मनाएं तथा बरसात को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर टेन्ट आदि की उचित व्यवस्था किया जाये बैठक में तय हुआ कि लाइव प्रससारण की व्यापक व्यवस्था कराई जायें। संस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन मार्गो में कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारी अपनी व्यवस्था सुनिश्चित कराये। कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित महानभावो व संतो को लाने जाने हेतु संबंधित अधिकारियो को दायित्व निर्वाहन हेतु अधिकारियो की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है मीडिया के लिए बेहतर व्यवस्था हेतु समन्वय बनाया जाये आदि बिन्दुओ पर बैठक में विचार-विर्मश किया गया तथा सभी कार्यक्रमो में कोविड-19 के दिशा निर्देश/गाइड लाइन का पालन कराने पर विचार विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button