दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

अयोध्या, भेलसर मवई पुलिस ने एक युवक के पास से दस लीटर अवैध शराब बरामद किया है।थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि उपनिरीक्षक शैलेश कुमार त्रिवेदी,सिपाही दयानन्द यादव तथा अनिल कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे जब पुलिस टीम मल्लहन पुरवा से वापस शेरपुर की तरफ आ रही थी जिया के पुरवा मोड़ पर एक युवक पिपिया हाथ मे लिये खड़ा था पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा।इसपर पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।पकड़े गये युवक की पहचान ग्राम देवईत के राम चन्द्र पुत्र राम खेलावन के रूप में हुई।थाना प्रभारी ने बताया कि राम चन्द्र को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button