जब दीपक का तेल खत्म होने को होता है तो लव तेज हो जाती है -अखिलेश

फतेहपुर – अब यही हाल भाजपा का है, झूठ के सहारे चलने वाली यह सरकार अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा बेरोजगारों को रोजगार देने का झूठा बयान देकर इस सरकार ने बेरोजगारों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

उन्होंने कहा फतेहपुर शहर को सीवर लाइन का प्रस्ताव उनकी सपा सरकार में हो गया था लेकिन इस सरकार ने फतेहपुर को सीवर लाइन तक नहीं दिया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर की सरकार है केवल गरीबों के आशियाने तोड़ने का काम किया है जबकि रोडों में इतने गड्ढे हैं यह गड्ढे इस भाजपा सरकार को दिखाई नहीं देते।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद सीमा में जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद फतेहपुर के राधा नगर में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया गया। वही मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब दीपक का तेल खत्म होने को होता है तो लव तेज हो जाती है।

अखिलेश यादव ने आखिरी आंसू से कहा जुमले बाजो की सरकार है और वह जुमला अब जनता को साफ दिखाई पड़ रहा है। एक सवाल के जवाब में की चित्रकूट दर्शन करने गए थे क्या मांगा?अखिलेश यादव ने कहा चित्रकूट में उन्होंने कामतानाथ स्वामी से कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए तो सभी संतो ने कह दिया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

वहीं उन्होंने कहा आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है और जिस तरीके से जगह-जगह पर भारी मात्रा में कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं इससे साफ जाहिर है कि कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है गजब की ऊर्जा है और यही ऊर्जा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी।

वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को अपने साथ शामिल करेंगे कि नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ही नहीं तमाम छोटे छोटे दल उनके साथ होंगे और सभी मिलकर इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान कोरोना वैक्सीन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कोरोना जैसी बीमारी से अमेरिका में बहुत लोगों की मौत हुई है।इस बीमारी से नकारा नहीं जा सकता।

एहतियात बरतना चाहिए और सरकार को भी चाहिए कि कोरोना को लेकर गंभीर रहे। तभी आम जनमानस पर वैक्सीन को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव, महामंत्री डीजी कुशवाहा, पूर्व सांसद अशोक पटेल,हाजी रजा,मोहम्मद आजम, चंद प्रकाश लोधी, जितेंद्र यादव उर्फ सोनू भैया,सतीश राज, अरुण यादव, संगीता राज पासी, जगदीश सिंह चौहान, रामेश्वर दयाल दयालु,जेपी यादव, राजेश चौधरी,केतकी सिंह,नफीसउद्दीन सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button