कोविड19 टीकाकरण कब शुरू करेगी सरकार- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोविड महामारी का कहर रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब तक लाखों लोगो को यह टीका लग चुका है लेकिन हमारे यहां इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है।गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल किया कि दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को यह टीका लग चुका है इसलिए वह  बताएं कि भारत में कोविड के खिलाफ टीकाकरण कब शुरू किया जाएगा।

गांधी ने ट्वीट कर  मोदी से सवाल किया, “ दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी जी , बताएं भारत का नंबर कब आएगा।”इसके साथ ही उन्होंने एक ग्राफ भी पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि चीन में अब तक सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। दूसरे स्थान पर अमेरिका तथा ब्रिटेन के बाद चौथे स्थान पर रूस है।

‘दुनिया में 23 लाख लोगों को पहले ही कोविड वैक्सीन लग चुकी है’
राहुल गांधीने ट्वीट में कहा है कि दुनिया में 23 लाख लोगों को पहले ही कोविड वैक्सीन लग चुकी है. चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस ने वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है. इंडिया का नंबर कब आएगा मोदी जी?’ देश में बुधवार को कोरोना के 23950 मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,99,066 हो चुकी है। इनमें से 1,46,444 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीरम इंस्टीट्यूट और फाइजर ने मांगी है सरकार से अनुमति
बता दें कि भारत में भी अलग अलग कंपनियों की ओर से तैयार टीकों का परीक्षण चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने टीका तैयार होने में प्रगति का जायजा लेने के लिए ही पिछले दिनों पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा किया था। भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फाइजर (Pfizer) ने कोविड-19 टीकों के आपात स्थिति में उपयोग के लिए सरकार से अनुमति भी मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button