कांग्रेस का बढ़ रहा कुनबा

लखनऊ, कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद अलीगढ़ के हेमंत कुमार की टीम में जिसमें कई पूर्व प्रधान, पार्षद एवं पूर्व बीडीसी सदस्य शामिल रहे, भारी संख्या में लोगों ने युवा कांग्रेस के निवर्तमान सचिव नकुल सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना एवं कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान श्री महेन्द्र यादव, बीडीसी सदस्य राज नारायण यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वामीनाथ मास्टर, साहब राम शिरोमणि पाल, आशुतोष मौर्य,बृजेश यादव, राममूर्ति गौतम, पूर्व प्रबंधक धीरज उपाध्याय, पंकज मौर्या, अमर बहादुर यादव आदि तमाम लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button