उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव को सेवानिवृत्त

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज – थाना बृजमनगंज में तैनात उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव की सेवानिवृत्त पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बृजमनगंज थाना परिसर में हुए सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने कहा कि उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव ने कर्तव्य के प्रति हमेशा गंभीरता दिखाई।

उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव ने कहा कि वह 40 वर्षो से पुलिस विभाग में सेवा दिए है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी शुभकामना दीं। इसके बाद फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न, छाता एवं शॉल ओढ़ाकर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज,देवान राजेश सिंह,कम्प्यूटर ऑपरेटर अभिषेक यादव,का०शिवेंद्र शाही,धनंजय खरवार,अजय कुमार,आदित्य यादव,शेलेष कुमार,विनोद कुमार,प्रेम शंकर चुबे महिला का०शालनी गुप्ता,आराधना शुक्ला,सहित थानास्टॉप मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button