Wednesday, May 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आगरा जेल में डीआईजी के चहेते बाबुओं ने तबादलों में मचाई लूट

आगरा जेल में डीआईजी के चहेते बाबुओं ने तबादलों में मचाई लूट

50
आगरा जेल में डीआईजी के चहेते बाबुओं ने तबादलों में मचाई लूट
आगरा जेल में डीआईजी के चहेते बाबुओं ने तबादलों में मचाई लूट

आगरा परिक्षेत्र में डीआईजी के चहेते बाबुओं ने तबादलों में मचाई लूट अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा जेल के लिए वसूले गए 60 से 70 हजार! आगरा परिक्षेत्र की पहली सूची में 45 वार्डर और हेड वार्डर के हुए तबादले

लखनऊ। आगरा परिक्षेत्र की जेलों में बार्डर हेड वार्डर के तबादले में जमकर वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिक्षेत्र में लंबे समय से जमे बाबुओं ने बार्डर और हेड वार्डर से अलीगढ़, फिरोजाबाद, जिला जेल आगरा के लिए 60 से 70 हजार रुपए वसूल किए गए हैं। इस परिक्षेत्र में पैसा फेंको, मनमाफिक कमाऊ जेल पाओ वाली कहावत चरितार्थ हो गई। परिक्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों के तबादलों में हुई वसूली का यह मामला सुरक्षाकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले 15 मई को आगरा जेल परिक्षेत्र के डीआईजी पी एन पांडेय की ओर से 45 वार्डर और हेड वार्डर के तबादले की सूची जारी की गई। सूची में आगरा और कांसगंज जिला कारागार के अधिकांश वार्डर और हेड वार्डर को अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और मथुरा जेल पर स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि कांसगंज जेल अधीक्षक के उत्पीड़न से अजिज वार्डर और हेड वार्डरों से परिक्षेत्र कार्यालय में वर्षों से जमे बाबुओं ने मनमाफिक कमाऊ जेलों पर तैनाती के जमकर वसूली की। सूत्रों की माने तो कासगंज से अलीगढ़ और आगरा के लिए 70 हजार और कासगंज से मैनपुरी, मथुरा, एटा के लिए प्रति कार्मिक 60 हजार रुपए वसूल किए गए हैं। इसी प्रकार गोरखपुर के परिक्षेत्र डीआईजी शैलेन्द्र मैत्रेय की जारी सूची में 39 वार्डर और हेड वार्डर के तबादले किए गए हैं। सूची में एक वर्ग विशेष के सुरक्षाकर्मियों से उगाही कर उन्हें मनमाफिक जेलों पर तैनात किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस परिक्षेत्र में भी जमकर वसूली की गई है। वसूली कर किए गए तबादलों के संबंध में जब एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो कई प्रयासों के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।