Tuesday, May 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा ने पीडीए के साथ किया बहुत अन्याय: अखिलेश यादव

भाजपा ने पीडीए के साथ किया बहुत अन्याय: अखिलेश यादव

24
UP में चरम पर भ्रष्टाचार और अपराध:अखिलेश यादव
UP में चरम पर भ्रष्टाचार और अपराध:अखिलेश यादव

भाजपा ने पीडीए के साथ किया बहुत अन्याय: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल, महंगाई बढ़ रही, भ्रष्टाचार चरम पर।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ इस बार मंहगाई, डीजल- पेट्रोल, गैस सिलेण्डर के बढ़ते दाम, अग्निवीर नौजवान, दुःखी किसान, मजदूर विपक्ष है। भाजपा सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में नौजवानों का आरक्षण लूटा है। शिक्षामित्रों के साथ अन्याय किया है। इस सरकार से पीड़ित दुःखी अपमानित लोग विपक्ष हैं।

लखनऊ में एक कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जहां भाजपा खत्म होती है वहीं से पीडीए शुरू होता है। भाजपा ने पीडीए के साथ बहुत अन्याय किया है। उसके सम्मान और अधिकार को छीना है। उन्होंने कहा कि आज चर्चा मंहगाई पर होनी चाहिए। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। लेकिन भाजपा मंहगाई रोकने के बजाय काफिले से एक और दो गाड़ियां छोड़ने की बात कर रही है। साइकिल से चलने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। एक तरफ महंगाई नहीं थम रही है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक से युवा तबाह हो रहे हैं। नीट परीक्षा को लीक परीक्षा लिख देना चाहिए। भाजपा ने नीट के छात्रों के साथ धोखा किया है।

नीट पेपर लीक से देश में 20 लख और यूपी में करीब चार लाख छात्र प्रभावित हुए है। उनके परिवार को शामिल कर लेने पर पूरे देश में करोड़ों लोग केवल नीट पेपर लीक होने से भाजपा से नाराज है। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तो पहले से ही है। यही सब भाजपा के खिलाफ विपक्ष का चेहरा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री जी को इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने नीट पेपर लीक कर जवाब क्यों नहीं दिया? उन्हों कहा कि भाजपा ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर दिया। किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। परेशान हैं। भाजपा सरकार ने अब सोने की दुकानों को भी बंद करा दिया है। सोने की दुकानों पर सन्नाटा है। व्यापारी चारपाई डालकर सो रहे हैं।