अभेद्य रणनीति के साथ चुनावी समर में उतरेगी भाजपा-स्वतंत्र देव सिंह

— हिमांशु दुबे

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अन्त्योदय के विचार व संकल्प को गति देना है। ताकि पंचायतों के सशक्तिकरण से गांव, गरीब व किसान के सशक्तिकरण के राजनीतिक ध्येय की प्राप्ति हो सके। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों व पार्टी के नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित सशक्त पंचायतों से ग्राम देवता की अवधारणा को साकार करने के लिए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर भाजपा के निष्ठावान, समर्पित, योग्य व कुशल कार्यकर्ताओं का विजयी होना आवश्यक है। इसबार चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव लडे़गें।

चुनाव में योग्य व कुशल भाजपा कार्यकर्ता जीतकर आएगें, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की जनकल्याणकारी अन्त्योदय योजनाओं के शतप्रतिशत क्रियान्वयन से सशक्त पंचायत, सम्पन्न ग्राम व समृद्ध ग्रामीण की परिकल्पना को मूर्तरूप देंगे। विजय संकल्प के साथ भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभेद्य रणनीति के साथ चुनावी समर में उतरेगी।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान जिले में पार्टी की नीतियों, रणनीतियों के बारे में तैयार कार्ययोजना की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बलबूते ही संगठन को मजबूती मिलती है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी पंचायत चुनाव में विजय परचम फहराएगी।
इससे पूर्व सिद्धार्थनगर की सीमा पर पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

रामनगर चौराहे पर बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी की अगुवाई में स्वागत हुआ। डिड़ई चौराहे पर डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बांसी में नगर में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बांसी स्थित पार्टी के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ककरही पुल पर सदर विधायक श्यामधनी राही की अगुवाई में स्वागत हुआ।


बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश द्विवेदी, जय प्रताप सिंह, संासद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने की।


भारतीय जनता पार्टी ने गांव व पंचायतों के सशक्तीकरण के संकल्प के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलेवार बैठकें प्रारम्भ कर दी है। विजय का संकल्प लेकर तैयार की गई रणनीति के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जिलावार बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे है। संवाद के इस क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज सिद्धार्थनगर जिले के पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

वहीं आज ही 8 जनवरी को प्रदेश सह-प्रभारी संजीव चैरसिया गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद, प्रदेश सह-प्रभारी सत्या कुमार कन्नौज, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य हरदोई, प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) कर्मवीर जी व प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर मेरठ, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी आगरा, कानपुर क्षेत्र अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह औरैया तथा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सोनभद्र में पंचायत चुनाव की संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button