अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात के अपहृत युवक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अपराधियों के विरुद्ध एन0एस0ए0 लगाए जाने पर विचार करने तथा प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही तय करने के निर्देश।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी


लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात के अपहृत युवक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध एन0एस0ए0 लगाए जाने पर विचार करने तथा प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button