अनुपम श्याम के इलाज के लिए 20 लाख 20 लाख देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकार अनुपम श्याम के इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
इलाज के लिए धनराशि ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’ से उपलब्ध कराई जाएगी


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकार अनुपम श्याम को इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
यह जानकारी आज यहां एक शासकीय प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि यह सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने श्री अनुपम श्याम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अनुपम श्याम फिल्म एवं टेलीविजन के लोकप्रिय कलाकार हैं। प्रतापगढ़ जनपद के निवासी श्री श्याम किडनी की बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। डाॅक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लाण्ट कराने की सलाह दी है।

टेलीविजन धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में सज्जन सिंह का किरदार निभा कर चर्चा में आए फिल्म एवं टीवी कलाकार अनुपम श्याम उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ के निवासी हैं। वह गुर्दे (किडनी) की बीमारी से ग्रसित हैं। चिकित्सकों ने उन्हें गुर्दा प्रतिरोपित कराने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button