“हम” ने राजग में शामिल होने की कि घोषणा

बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की घोषणा की।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मांझी कल राजग में शामिल होने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने निर्णय बदला और आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर राजग में शामिल होने की घोषणा कर दी। मांझी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर उनकी पार्टी राजग में शामिल हो रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा ही नहीं है।

मांझी ने कहा कि हम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ गठबंधन किया है। लेकिन, उनकी पार्टी अलग घटक दल के रूप में राजग से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि आज से हम राजग का घटक दल बन गया है। नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए उनकी पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा देगी। हम के अध्यक्ष ने राजद पर जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि राजद में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद है। उन्होंने उनके पुत्र संतोष सुमन मांझी को राजद विधायकों के समर्थन से विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि उनका पुत्र आठवीं पास नहीं बल्कि स्नातकोत्तर उत्तीर्ण है।

मांझी ने कहा कि महागठबंधन में रहते हुए वह लगातार समन्वय समिति बनाए जाने की मांग करते रहे। इसके लिए सबसे पहले राजद को कहा और जब राजद ने मांग नहीं मानी तो फिर कांग्रेस से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसके लिए कुछ समय मांगा और आश्वस्त किया कि सब ठीक हो जाएगा, इसके बावजूद समन्वय समिति नहीं बन सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button