सुशांत केस में NCB का बड़ा एक्शन

सुशांत सिंह केस में NCB का बड़ा एक्शन, मुंबई का बड़ा ड्रग पेडलर गिरफ्तार; शोविक से खास कनेक्शन। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी की टीम पूरे एक्शन में है। इस केस में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। … एनसीबी ने उसके पास से 4.5 लाख रुपये नकद भी जब्त किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को एक बड़े ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है। इस ड्रग्स पैडलर का रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से खास कनेक्शन है। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में काम कर रही एनसीबी ने एक ऑपरेशन में बॉलीवुड को हशीस सप्लाई करने वाली शख्स को पकड़ा। इस बड़े सप्लायर का नाम राहिल विश्राम है।

सुशांत सिंह केस NCB की गिरफ्त में एक और बड़ा ड्रग पैडलर, शोविक से खास कनेक्शन  रिया चक्रवर्ती जिस केस में फंसी हैं उसी मामले की तहकीकात करते हुए समीर वानखेड़े और उनकी टीम को राहिल की डिटेल्स मिलीं जो कि सीधे तौर पर इस नेटवर्क से कनेक्ट होती हैं। जिसके बाद राहिल के वर्सोवा स्थित घर पर छापा मारा गया। गुरुवार को शुरू हुई ये रेड अगले दिन सुबह तक चली जिसके बाद वहां से उच्च क्वालिटी का हशीस (जिसे हिमाचल की मनाना क्रीम नाम से भी जाना जाता है) प्राप्त हुई।

ये एक उच्च गुणवत्ता की नारकोटिक ड्रग है जिसका वजन तकरीबन 1 किलो है। इसकी मार्केट में कीमत तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा राहिल के घर से 4.5 लाख रुपये भी एनसीबी ने सीज किए हैं। शुरुआती पूछताछ में राहिल ने अपने बॉस के बारे में बताया है जो बॉलीवुड को ड्रग्स की सप्लाई करता है।NCB फिलहाल राहिल द्वारा दी गई लीड को फॉलो कर रही है ताकि उनके बॉस को पकड़ा जा सके।

राहिल के बॉस का पकड़ा जाना बॉलीवुड ड्रग सप्लाई चेन को क्रैक करने में एक बड़ी कामयाबी हो सकती है। NCB द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक राहिल का सीधे तौर पर उन तमाम आरोपियों से कनेक्शन है जो इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं।राहिल के अनुज केसवानी, कैजान और शोविक चक्रवर्ती के साथ सीधे लिंक पाए गए हैं। क्योंकि विश्राम के सीधे बॉलीवुड के साथ लिंक हैं इसलिए एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इसमें निशाने पर है। तलवार नाम का एक और पैडलर है जिसके बारे में NCB अभी पड़ताल कर रही है।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button