सरकार के कामकाज पर अखिलेश यादव की टिप्पणी बेबुनियाद-सिद्धार्थनाथ सिंह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राज्य सरकार के कामकाज पर की गई टिप्पणी बेबुनियाद और तथ्यों से परे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा चश्मा पहन रखा जिससे उन्हें राज्य सरकार के कार्य दिखायी नहीं देते। 
जमीनी हकीकत से दूर हुए लोगों को वास्तविकता की जानकारी नहीं होती, श्री अखिलेश यादव की ताजा बयानबाजी इसी बात का जीता-जागता उदाहरण।
समाजवादी पार्टी की सरकार के मुकाबले उ0प्र0 की वर्तमान सरकार ने किसानों से एम0एस0पी0 पर 08 गुना अधिक उपज की खरीद की। 
कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में उ0प्र0 अव्वल नम्बर पर प्रदेश में 04 लाख करोड़ रु0 से अधिक के निवेश एम0ओ0यू0 में से 02 लाख करोड़ रु0 से अधिक का निवेश जमीन पर उतारा गया, 01 लाख करोड़ रु0 के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए कार्य हो रहा।
सपा प्रमुख अपने गिरेबान में झांकें और प्रदेश की जनता को बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने एम0ओ0यू0 हुए और उनका क्या नतीजा रहा।
योगी सरकार अपराधियों और गुण्डों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, समाजवादी पार्टी की सरकार इन तत्वों को संरक्षण देती थी।
प्रदेश सरकार द्वारा गुण्डों और माफियाओं के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई पर श्री अखिलेश यादव को दर्द होना हैरानी पैदा करता है।


लखनऊ, प्रदेश के एम0एस0एम0ई0 मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा राज्य सरकार के कामकाज पर की गई टिप्पणी को बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा चश्मा पहन रखा है कि उन्हें राज्य सरकार के कार्य दिखायी नहीं पड़ते। जमीनी हकीकत से दूर हुए लोगों को वास्तविकता की जानकारी नहीं होती। श्री अखिलेश यादव की ताजा बयानबाजी भी इसी बात का जीता-जागता उदाहरण है। प्रदेश सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया। समाजवादी पार्टी की सरकार के मुकाबले उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने किसानों से एम0एस0पी0 पर 08 गुना अधिक उपज की खरीद की। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हुए हैं, लेकिन श्री अखिलेश यादव को यह दिखायी नहीं पड़ता।

     एम0एस0एम0ई0 मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर अत्यन्त संवेदनशील है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में उत्तर प्रदेश अव्वल नम्बर पर है। राज्य में प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख टेस्ट हो रहे हैं, जिससे कोरोना की रोकथाम सम्भव हो पा रही है। लेकिन यह भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं दिखायी देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 04 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के लिए एम0ओ0यू0 हुए थे। इसमें से 02 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश जमीन पर उतारा गया है। 01 लाख करोड़ रुपए के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए कार्य हो रहा है। कोरोना काल में भी 10 देशों ने राज्य में 07 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। लेकिन श्री अखिलेश यादव को अपने जादुई चश्मे के कारण यह भी दिखायी नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अपने गिरेबान में झांकें और प्रदेश की जनता को बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने एम0ओ0यू0 हुए और उनका क्या नतीजा रहा।  

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों और गुण्डों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इन आपराधिक प्रवृृत्ति के तत्वों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। बिना नक्शे के निर्माण कार्य करा रखा था। समाजवादी पार्टी की सरकार इन तत्वों को संरक्षण दे रही थी। इसीलिए सपा अध्यक्ष को इन आपराधिक प्रवृृत्ति के लोगों के अवैध कब्जे पुश्तैनी लगते हैं। योगी सरकार अवैध कब्जा और बिना नक्शे के निर्माणों पर बुलडोजर चलवाकर जमीन को वापस लोगों के बीच ला रही है। इसके लिए जनता योगीराज की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुण्डों और माफियाओं के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई पर श्री अखिलेश यादव को दर्द होना हैरानी पैदा करता है।

    एम0एस0एम0ई0 मंत्री ने कहा कि हाथरस मामले में हमारी सरकार ने मा0 सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा कि मामले की जांच सी0बी0आई0 से करायी जाए। अदालत द्वारा मामले की जांच की निगरानी की जाए। आज मा0 सुप्रीम कोर्ट भी राज्य सरकार द्वारा कही गयी बात का समर्थन कर रहा है। इससे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो लोग मामले को उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाकर इसका ट्रायल कराना चाहते थे, मा0 सुप्रीम कोर्ट ने उनके विरुद्ध निर्णय दे दिया है। इससे षडयंत्रकारी लोगों का एक प्रकार से पर्दाफाश हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button