सतर्कता संयम और दृढ़ता के बल पर जीतेंगे कोरोना से जंग: दीपक दुबे

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमापुर में कैम्प लगाकर हुई कोरोना की जांच,सतर्कता संयम और दृढ़ता के बल पर जीतेंगे कोरोना से जंग- दीपक दुबे

अब्दुल जब्बार

अयोध्या, भेलसर बाबा बाजार परिक्षेत्र में कोविड19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक दुबे के प्रयास से 27 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 टेस्टिंग कैंप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमापुर में लगाया गया । कैम्प में 197 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया।जिनमे 1 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पॉज़िटिव पाए गए व्यक्ति को फिलहाल होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई अधीक्षक रविकांत वर्मा के अनुसार पॉजिटिव पाए गए लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जाएगी।भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने अपील की है संदेह की स्थिति में जांच अवश्य करवाएं।उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर आगे भी इस तरह का कैम्प लगा कर रैपिड टेस्टिंग करवाई जायेगी।भाजपा की सरकार हर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है।भाजपा नेता जय शंकर तिवारी,अजय दुबे,लवकुश दुबे,शिवशंकर तिवारी,रामप्रीत रावत,प्रधान रेछ संजय दास,राजू दुबे,सूरज दुबे ने लोगों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने की अपील की है।प्रधान रेछ संजय दास ने पूरी ग्राम सभा में घर घर जाकर लोगों को टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया।

कोरोना जांच शिविर आज कटरा स्थित मिडिल स्कूल मे…..

भेलसर नगर के कटरा वार्ड में मिडिल स्कूल में आज प्रातः 11:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगरपालिका रुदौली के संयुक्त तत्वाधान में मोहल्ला कटरा स्थित मिडिल स्कूल में एक दिवसीय कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया है।यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 पीके गुप्ता ने दी।कटरा वार्ड के सभासद ग़ुलाम अंसारी,अतीक़ सिद्दीकी व शकील अन्सारी ने वार्ड के लोगो से अपनी अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button