Wednesday, May 20, 2026
Advertisement

शोक

268

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह एवं लोहिया वाहिनी, गोरखपुर के निवर्तमान सचिव कपिल मुनि यादव की माता जी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अजीत कुमार सिंह वर्ष 1980 से 1990 तक अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहे थे। उनका लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में निधन हुआ है। कपिल मुनि यादव अपनी माता जी के निधन के समय गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन में भागीदारी कर रहे थे।