
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। इसी क्रम में यादव विकास सेवा संस्थान द्वारा मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। इस अवसर पर अंशिका यादव, अनुष्का यादव, आराध्या यादव और सौम्या यादव को उनके शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल छात्राओं के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश लेकर आया।
लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान की ओर से रविवार को राजधानी के एक निजी होटल में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एक नए प्रयोग के तौर पर कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मेधावी छात्राओं को ही बनाया गया। समारोह में संस्थान के संरक्षक और पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यादव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम में अंशिका यादव, अनुष्का यादव, आराध्या यादव और सौम्या यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ बार एसोसिएशन नव निर्वाचित महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव (जीतू) के अलावा संस्थान के संरक्षक सुरेश कुमार यादव, अध्यक्ष अमित यादव, महासचिव, राम सजीवन यादव, कार्यकारिणी सदस्य राम समुझ यादव, सुरेश यादव, राम मिलन यादव एवं समस्त संस्थान के सदस्यों के साथ साथ समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
























