Sunday, May 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश UP में ‘सुनारों की सुरक्षा’ बना गंभीर मुद्दा

UP में ‘सुनारों की सुरक्षा’ बना गंभीर मुद्दा

22
UP में ‘सुनारों की सुरक्षा’ बना गंभीर मुद्दा
UP में ‘सुनारों की सुरक्षा’ बना गंभीर मुद्दा
राकेश यादव
राकेश यादव

उत्तर प्रदेश में सुनार व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ लगातार बनी हुई हैं। दिनदहाड़े लूट की घटनाओं ने व्यापारियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा किया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल अब तक पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। इसी बीच सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने की चर्चा ने व्यापार जगत की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। सुरक्षा और आर्थिक दबाव के बीच सुनार व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने नई चुनौतियाँ खड़ी होती दिखाई दे रही हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े लुटते ‘सुनारों की सुरक्षा’ की समस्या अभी सुलझी नहीं थी कि तब तक ‘सोनाबंदी’ का व्यापार-चौपट करने वाला आह्वान आ गया और फिर ‘सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी ढाई गुना बढ़ाने का फ़रमान’।ज़ेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से ये छोटे सुनार वैसे ही कम्पटीशन नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें लग रहा है कि शायद बड़ी कंपनियों से एकमुश्त कमीशन लेने के चक्कर में ही भाजपाइयों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात करी है। भाजपाई जानते हैं कि एक साल में तो लाखों सुनार चौपट होकर अपना काम बंद कर देंगे, तब ये बड़ी कंपनियाँ हर छोटे-बड़े शहर में अपने शोरूम खोलकर मनमाने दाम पर गहने बेचकर जनता को लूटेंगी और भाजपा को अकूत धन कमाकर देंगी।

आज भाजपाई नीतियों के मारे सुनार-स्वर्णकार समाज की इन समस्याओं को सुनकर लगा कि सबसे अधिक धन लगाकर व्यापार करने वाले लोगों के चमचमाते शोरूमों और ज्वेलरी शॉप्स की चमक जब धूमिल हो गई है तो बाक़ी दूसरे काम-कारोबार का क्या। ये लोग कहाँ जाएंगे और कैसे अपने परिवारों को पालेंगे। भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को अनर्थ-व्यवस्था में बदल दिया है। आम लोगों के जीवन को संकट से भर दिया है। सुनार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।