रोजगार मेले में 155 अभ्यर्थियों का हुआ चयन


प्रतापगढ़ , जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ परिसर में श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स लिमिटेड गाजियाबाद की प्रतिभागिता से रोजगार मेला आयोजित किया गया। कम्पनी द्वारा ट्रेनी के रूप में लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल 155 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होने बताया है कि अगला रोजगार मेला दिनांक 29 दिसम्बर 2020 को प्रस्तावित है जिसमें वेल स्पन इण्डिया लिमिटेड गुजरात कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

कौशल विकास एवं शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी शिशिक्षु योजना में कराये पंजीयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश कामगार एवं श्रमिक आयोग के कार्यो को क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति के निर्देश के क्रम में जनपद के कौशल विकास एवं शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षार्थी शिशिक्षु योजना में अपना पंजीयन www.apprenticeshipindia.org पर कराये। प्रशिक्षण उपरान्त पंजीकृत प्रशिक्षार्थी शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत विभिन्न सरकारीध्गैर सरकारी प्रतिष्ठानोंध्उद्योगों में शिशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारत सरकार द्वारा निर्धारित वृत्तिका का लाभ प्रशिक्षण के साथ.साथ ले सकेगें। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 9450836234 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button