रिया फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट

सुशांत केस में फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, नई याचिका में कोर्ट से लगाई ये गुहार…

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज है। हालांकि अभी तक उनपर लगे आरोप साबित नहीं हुए हैं। साथ ही वह लगातार सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में रिया ने पक्षपातपूर्ण मीडिया ट्रायल और उन्हें दोषी साबित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। रिया ने कहा कि पिछले 30 दिनों में सुशांत राजपूत की तरह आशुतोष भाकरे और समीर शर्मा ने भी आत्महत्या की, लेकिन उन मामलों की कोई चर्चा भी नहीं कर रहा है। रिया चक्रवर्ती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से पटना में FIR दर्ज कराई गई। इस मामले को मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मीडिया चैनल्स सभी गवाहों की जांच और जिरह कर रहे हैं। इस मामले को सनसनीखेज बनाकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें मानसिक आघात पहुंच रहा है। अभिनेता आशुतोष भाकरे (32) और समीर शर्मा (44) ने भी पिछले एक महीने के अंदर आत्महत्या की, लेकिन उनके मामलों की चर्चा भी नहीं हुई।रिया ने कहा, याचिकाकर्ता को मीडिया द्वारा पहले से ही दोषी ठहराया जा रहा है। राजनीति के चलते इस मामले को मुंबई पुलिस को सौंपे जाने की बजाए नियमों के खिलाफ बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची। इसके बाद मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि किसी भी केस को सीबीआई को सौंपे जाने के अलग नियम होते हैं। रिया ने कहा कि अदालत उसे संरक्षण दें और उसे राजनीतिक एजेंडा की वजह से बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए।इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से सोमवार को फिर से पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन किया गया था। बाद में रिया और राजपूत की कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी भी ईडी के दफ्तर पहुंची। सभी चारों से सात अगस्त को भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। शौविक से अबतक करीब 22 घंटे पूछताछ की जा चुकी हैपहुंची

22 हुई घंटे की पूछताछ
शौविक से अब तक करीब 22 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। शौविक रातभर की पूछताछ के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां ईडी कार्यालय से निकले थे,उससे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी।मामले में मुख्य आरोपी रिया (28) से शुक्रवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी। शुक्रवार को ईडी ने रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) तथा मोदी से भी पूछताछ की थी।अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित थी। ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद के स्रोत पर है।

सुप्रीम कोर्ट में रिया का नया हलफनामा
रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, इसके खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया की याचिका पर अब 11 अगस्त को सुनवाई होगी।इस बीच आज रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया। रिया ने कहा है कि पटना में एफआईआर का कोई आधार नहीं था। उसके मुंबई ट्रांसफर हो जाने से बचने के लिए ही जांच सीबीआई को दे दी गई। महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता हालांकि, रिया ने यह भी कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से जांच सीबीआई को सौंपता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

हलफनामे में पूरे मामले के मीडिया ट्रायल की बात कही गई है, कहा गया है कि मीडिया ने रिया को पहले ही दोषी करार दिया है, पहले 2जी और आरुषि तलवार केस में जिन लोगों को मीडिया ने अपनी तरफ से दोषी करार दिया था, वह लोग बाद में निर्दोष साबित हुए। सुशांत के बाद भी कुछ अभिनेताओं ने आत्महत्या की है, लेकिन मीडिया की दिलचस्पी इसी मामले में है, मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। वह पहले से परेशान है, लेकिन उसके निजी जीवन को तमाशा बना दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button