रिया चक्रवर्ती के ड्रग्‍स गैंग का खुलासा

पटना, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में यह एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत की गर्लफ्रेंड व उनकी मौत के मामले की मुख्‍य आरोपित रिया चक्रवर्ती के ड्रग माफिया से संबंध की भी जानकारी मिली है। अब इस मामले की जांच में रकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जुटने वाला है। इस मामले में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत को प्रतिबंधित दवाएं देना सुसाइड के लिए उकसाना और हत्‍या है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी ट्वीट कर इसपर सीबीआइ से तुरंत एक्शन की मांग की है। हालांकि, रिया के वकील ने कहा है कि रिया ने कभी नशा नहीं किया। मिली जानकारी के अनुसार रिया ने 17 अप्रैल को उसे मिरांडा सुशी नामक व्‍यक्ति से वॉट्सऐप चैट किया था।

सुशी ने लिखा था, ‘हाय रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है। क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं? उनके आगे लिखा, ‘…लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है।’ फिर, 25 नवंबर 2019 को रिया ने जया शाह को मैसेज किया कि कॉफी,चाय या पानी में सिर्फ चार बूंद डालो और उसे पीने दो। किक लगने के लिए 30 से 40 लगेंगे। बताया जाता है कि इस चैट के सबूत ईडी ने सीबीआइ को दिए हैं। इसमें रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स के धंधे में शामिल होने की जानकारी दी गई है। सूत्र बताते हैं कि ईडी ने एनसीबी को भी पत्र लिख कर बताया है कि सुशांत से जुड़े कुछ लोग ड्रग्स लेते थे और उनका ड्रग्स डीलर से संपर्क था। इस मामले की जांच में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी शामिल होने वाला है। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि उन्‍हें पहले यह पता था कि सुशांत केा डाक्‍टर के परामर्श पर दवाओं की ओवरडोज दी जाती थी, लेकिन अब नई बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत को प्रतिबंधित दवाएं दी जातीं थीं। अगर ऐसा हुआ है तो यह सुसाइड के लिए उकासने एवं हत्‍या का मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button