राज्य स्तरीय गणितीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने जीती चैम्पियनशिप ट्राफी


लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस की कक्षा-5 की छात्रा रिदा शेख ने राज्य
स्तरीय एबाकस प्रतियोगिता में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया
है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था बे्रनोब्रेन के तत्वावधान में आॅनलाइन आयोजित की गई।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के कईप्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धाके बीच सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व चैम्पियनशिप ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप सेप्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button