मंत्रिपरिषद ने राजकीय मेडिकल काॅलेजों में संविदा के आधार पर चयन हेतु चिकित्सा शिक्षकों की अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। राजकीय मेडिकल काॅलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को पूर्ण करने हेतु संविदा के आधार पर चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती किये जाने हेतु शासनादेश दिनांक 15.12.2008 द्वारा नीति निर्धारित किया गया था, जिसमें सभी पदों हेतु भर्ती की अधिकतम आयु सीमा आरक्षित वर्ग हेतु 50 वर्ष व सामान्य वर्ग हेतु 45 वर्ष निर्धारित थी। वर्तमान में चिकित्सा शिक्षकों की व्याप्त कमी को दूर किये जाने हेतु अधिकाधिक अभ्यर्थियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से शासनादेश दिनांक 15 दिसम्बर, 2008 को संशोधित करते हुए संविदा पर नियुक्त किये जाने वाले चिकित्सा शिक्षकों की अधिकतम आयु सीमा नियुक्ति वर्ष के जुलाई माह के प्रथम दिवस को सहायक आचार्य हेतु 60 वर्ष, सह आचार्य हेतु 64 वर्ष एवं आचार्य हेतु 68 वर्ष किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Popular Posts
Breaking News
बंगाल के रण में यूपी के ‘सिंघम’ पर उठते सवाल
अजय कुमार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सूबे की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। इस बार...
UP में निष्पक्षता के साथ भर्ती प्रक्रिया संपन्न:योगी
मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 पुलिस दूरसंचार विभाग के नवचयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। कम्युनिकेशन किसी भी व्यवस्था का एक सशक्त...
हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्र को आई पैड
हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा की सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मेहनत से अपने स्कूल, घर,...
आप के सांसदों का भाजपा में विलय,सुप्रीम कोर्ट पर नजर
आपके बागी सांसदों का भाजपा में विलय, अब सुप्रीम कोर्ट पर नजर।
संजय सक्सेना। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों का बीजेपी से जुड़ना...
आज के दौर में भारत-दक्षिण कोरिया रिलेशन्स
भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध आज के वैश्विक दौर में नई अहमियत प्राप्त कर रहे हैं। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक विकास, तकनीकी...






















