रक्षा बन्धन के पर्व पर 02,89,378 निःशुल्क बस यात्रा की

रक्षा बन्धन के पर्व पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित
दिनांक 03 अगस्त की रात्रि 08 बजे तक रक्षा बन्धन पर्व पर महिला यात्रियों की संख्या 02 लाख 89 हजार 378 रही
03 अगस्त की मध्य रात्रि तक लगभग डेढ़ लाख महिला यात्रियों की वृद्धि की सम्भावना
रक्षा बन्धन के पर्व पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई

लखनऊ, रक्षा बन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। दिनांक 03 अगस्त, 2020 की रात्रि 08 बजे तक रक्षा बन्धन पर्व पर महिला यात्रियों की संख्या 02 लाख 89 हजार 378 रही। इसमें 03 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक लगभग डेढ़ लाख महिला यात्रियों की वृद्धि की सम्भावना है।


     यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में रक्षा बन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी। इसके दृष्टिगत रक्षा बन्धन के पर्व पर 02 अगस्त, 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे से 03 अगस्त, 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में बड़ी संख्या में महिला यात्रियों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button